19 June 2026

नैनीताल होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सासंद अजय भट्ट ने की शिष्टाचार भेंट, पर्यटन के विकास पर हुई चर्चा, पदाधिकारी हुए सम्मानित,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। सासंद अजय भट्ट ने शुक्रवार को होटल एसोसिएशन नैनीताल के समस्त पदाधिकारियों व होटल व्यवसाईयों से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट सहित सभी पदाधिकारियों को सम्मानित कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, पर्यटन विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।

इस दौरान पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा नैनीताल को एक विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने संबंधी विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की सराहना की। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह, सीपी भट्ट, लोकेश जोशी, रमन जीत सिंह,
स्नेह छाबड़ा, प्रवीण शर्मा, आलोक साह, सुमित जेठी, निखिल बिष्ट, नितिन कार्की, गोपाल रावत, दया किशन पोखरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!