नैनीताल में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब की संयुक्त रूप से 21 जून को होगी विचार गोष्ठी का आयोजन, गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रतुल जोशी होगें

नैनीताल। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव प्रयाग पांडे और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के अध्यक्ष माधव पालीवाल ने बताया कि उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन एवं लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब द्वारा 21 जून को नैनीताल क्लब, नैनीताल में
“,सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व” विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रतुल जोशी होगें।
बता दें कि प्रमुख जोशी आकाशवाणी में 34 वर्षों का सफ़र। देश के 4 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में नौकरी। रेडियो के लिए विभिन्न विषयों पर 80 से अधिक रेडियो डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है।एफ़ एम रेडियो पर 1500 से अधिक live show के अलावा रेडियो हेतु ढेर सारे नाटकों का लेखन कर चुके हैं। इसके साथ ही लिखित एक नाटक का मंचन अमेरिका के न्यू जर्सी नगर में। रेडियो कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नॉमिनेशन । 2009, 2011 में अंतर्राष्ट्रीय रेडियो फेस्टिवल ऑफ़ ईरान, तेहरान में प्रतिभाग। रेडियो के अलावा अख़बारों और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कॉलम लेखन,यात्रा वृत्तांत, व्यंग्य,कविता,साक्षात्कार ,संस्मरण, अनुवाद,
नाट्य समीक्षा जैसी ढेर सारी विधाओं में लेखन का अनुभव। आकाशवाणी लखनऊ में 7 वर्षों तक उर्दू प्रोग्राम के प्रोड्यूसर के तौर पर काम करने का अनुभव। हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्ला और उर्दू भाषाओं को पढ़ने लिखने की दक्षता। पिता शेखर जोशी पर एक मोनोग्राफ हाल ही में साहित्य अकादमी से प्रकाशित। 31 मार्च, 2022 को आकाशवाणी, अल्मोड़ा से सेवानिवृत्ति। संप्रति स्वतंत्र लेखन। इनके अलावा गोष्ठी में भीमताल के राजशेखर पन्त अपने विचार व्यक्त करेंगे।
राजशेखर पन्त उत्तराखंड के एक सुंदर पहाड़ी कस्बे भीमताल में जन्में। उन्होंने नैनीताल, लखनऊ, कोलकाता में उच्च शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद कुछ नौकरियां, अखबारनवीसी, डाक्यूमेंट्री फिल्म्स के निर्माण से जुड़ाव, प्रसार भारती के लिए दो दर्जन से अधिक वृत्तचित्रों का निर्माण, अध्यापन इत्यादि किया। साप्ताहिक हिंदुस्तान, धर्मयुग, सारिका, इलस्ट्रेटेड वीकली इत्यादि पत्रिकाओं में छात्र जीवन से शुरू हुए लेखन की निरंतरता, हिंदी और अंग्रेजी की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। पांच बार सी.एस. ई. की मीडिया फैलोशिप। वर्ष 2018 से भीमताल स्थित अपने पैतृक निवास में रह कर स्वतंत्र लेखन का कार्य कर रहे हैं।













