भूस्खलन के बाद अस्थायी रूप से रोड तो बनी रेलिंग आजतक नहीं लगाई, सभासद ने कहा विधायक, आयुक्त और डीएम के निर्देश को भी ठेकेदार ने की अनदेखी

नैनीताल। कृष्णापर में एक माह पूर्व हुए भूस्खलन के बाद विधायक आयुक्त, डीएम के निरीक्षण करने के बाद अस्थायी रूप से रोड का निर्माण तो करा दिया गया। लेकिन आज तक उसमें रेलिंग नहीं लग पाने से कृष्णापुर वार्ड के पालिका सभासद सुरेंद्र कुमार ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के बाद विधायक सरिता आर्या, आयुक्त दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार से रेलिंग समेत अस्थायी रूप से रोड बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन रोड बना दी रेलिंग आज तक नहीं लगाई गई है। सभासद सुरेंद्र कुमार ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक, आयुक्त तथा डीएम की भी ठेकेदार ने अनदेखी की गई है । अधिकारियों ने रोड के साथ साथ रेलिंग भी लगाई जाने के निर्देश दिए थे। जो आज तक नहीं लगाई गई है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र ही रेलिंग लगाने की मांग की है।













