नगर पालिका के सभासद ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सासंद अजय भट्ट को सौंपा पत्र

नैनीताल। नगर पालिका सभासद मनोज साह जगाती ने आयारपाटा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए
नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र के सासंद अजय भट्ट को पत्र सौंपा।
सभासद श्री जगाती ने पत्र में कहा कि क्षेत्र में 20 बिजली के पोल लगाने, 15 सोलर लाईट लगाने, आयारपाटा क्षेत्र में दीवारों में पेंटिंग कर उसे खूबसूरत बनाने, क्षेत्र में सड़क किनारे पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए बरसात में
शैड और बैंच लगाई जाऐ आदि का पत्र सौंपा।













