माँ नयना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की और नैनीताल शहर की ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर नैनीताल शहर की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही व्यापार मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याओं को राज्यपाल के सम्मुख रखा गया। अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि राज्यपाल से निम्न समस्याओं में चर्चा की गई इसमें नैनीताल के सबसे बड़ी जरूरत तथा काफ़ी समय से अधर में लटकी पाईन्स शमशान की जीर्णोद्धार तथा उत्तम सुविधा के लिए,नैनीताल के अधिकांश नालों से लगातार सीवर का पानी नैनी झील में लगातार जा रहा है जिसे रोकने के ठोस कदम उठाऐ जाने, नैनीताल लोअर मॉल रोड श्रातिग्रस्त होने के बाद बीते सितंबर से इसमें कार्य किया जा रहा है लेकिन अनेकों डेडलाइन निकल जाने के बाद भी काम पूरा नहीं होने से इस कारण पर्यटकों और तथा स्थानीय लोगों को अपर माल रोड में पैदल चलने में दिक्कतें होने, तथा अपर मॉल रोड अत्याधिक दबाव के साथ क्रैक्स डेवलप्ड हो गए हैं और अपर मॉल रोड को भी खतरा बन गया है। साथ ही बरसातों का समय सिर पे है कार्य को जल्दी कराने, माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि बोट हाउस क्लब के सामने वाला पार्क
को गोद दिलाऐ जाने के साथ साथ उसकी देख रेख के लिए भी व्यापार मंडल समर्पित रहेगा। इस दौरान
मुलाकात करने वालो में संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन, उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, सचिव शिव शंकर मजूमदार के अलावा सदस्य महबूब हसन उपस्थित रहे।













