23 June 2026

सीएम के निजी सचिव राजेन्द्र बिष्ट ने किया डीएसए का निरीक्षण, हाकी सचिव से ली ट्रेड कप हाकी प्रतियोगिता की जानकारी, महासचिव मनोज जोशी ने डीएसए में चल रहे विकास कार्यों की दी जानकारी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी सचिव राजेन्द्र बिष्ट ने नैनीताल के डीएसए का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने सीएम के निजी सचिव को जानकारियां दी।
मंगलवार को दोपहर में डीएसए मैदान पहुंचे सीएम के निजी सचिव राजेन्द्र बिष्ट का महासचिव मनोज जोशी समेत डीएसए के पदाधिकारियों व खेल प्रेमी ने पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद आल इंडिया ट्रेडस कप हाकी प्रतियोगिता का मैच भी देखा और हाकी सचिव चंद्र लाल साह से प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी हासिल की। निजी सचिव ने डीएसए मैदान में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और महासचिव मनोज जोशी से जानकारी ली। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, शैलेन्द्र (पंकज) बर्गली, खजान सिंह डंगवाल, भारत मेहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!