नैनीताल में 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में शाहबाद इलेवन ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर किया कब्जा,महा सचिव मनोज जोशी ने ट्रेडस कप प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डीएसए परिवार को दी बधाई

नैनीताल । जिला कीड़ा संघ एवं डीएसए द्वारा आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीत ली है। बुधवार को फ्लैट्स में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्याम लाल कॉलेज दिल्ली व शाहबाद इलेवन के बीच खेला गया ।




मध्यांतर तक खेले गए मुकाबले में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थी। मध्यांतर के बाद खेले गए मुकाबले में दोनों ही टीमों ने फिर एक-एक गोल दागकर मुकाबले को दो-दो की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद निर्णय के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में भी दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए । इसके बाद सडन डेथ का सहारा लिया गया ।


जिसमें शाहबाद की टीम ने तीन तथा दिल्ली की टीम दो ही गोल कर सकी ।
अंपायर मोहित रावत और माहेश्वर नेगी थे।
प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट शाहबाद इलेवन के सचिन, बेस्ट फारवर्ड मोहित श्याम लाल कॉलेज दिल्ली, बेस्ट हाफ लाइन रोहित सिंह साईं लखनऊ, बेस्ट डिफेन्स मनोज यादव साईं लखनऊ, बेस्ट गोल कीपर साहबाद इलेवन के विकास पंचाल, प्रोमसिंग प्लेयर श्याम लाल कॉलेज के अनुभव, फियर प्ले ट्रॉफी साईं लखनऊ ने जीती। समापन मौके पर मुख्य अतिथि इंडिया टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं ओलंपियन मार्विन फर्नाडीज तथा विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
मैच से पूर्व मुख्य अतिथि इंडिया टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं ओलंपियन मार्विन फर्नाडीज और ग्राम विकास खाद्य मंत्री भरत सिंह चौधरी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। समापन अवसर पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। दोनों टीम के खिलाडियों ने बहुत अच्छा खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार डा . गिरीश रंजन तिवारी, मुख्य अतिथि मार्विन फर्नाडीज ने संबोधित किया। इस मौके पर डी एस ए महासचिव मनोज जोशी, विधायक सरिता आर्या, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक, प्रो. ललित तिवारी, सदस्य एम सी उपाध्याय, ओलंपियन आरएस रावत, हॉकी सचिव चंद्र लाल शाह, कैलाश बोरा, ललित शाह, वॉलीबॉल सचिव शैलेंद्र बरगली, भुवन बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, उपाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. मनोज बिष्ट, पूर्व महासचिव अनिल गडिया, डा गिरीश रंजन तिवारी, शैलेंद्र (पंकज)बर्गली,
खेमराज सिंह देऊपा, कमलेश ढौंढियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, संतोष साह,
भरत मेहरा, निखिल बिष्ट, साहित खेल प्रेमी मौजूद थे। संचालन नवीन पांडे व मनोज कुमार ने किया ।













