आशीर्वाद वूमेंस क्लब नेभूमियाधार के मंदिर में किया पौधारोपण और हनुमान चालीसा का पाठ,गमलों में रोपे विभिन्न प्रकार के दर्जनों पौधे

नैनीताल। आशीर्वाद वूमेंस क्लब द्वारा
भूमियाधार के मंदिर में
पौधारोपण कर पूजा अर्चना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसमें पौधारोपण के लिए मिट्टी और पौधों की व्यवस्था क्लब के सदस्यों द्वारा की गई।
इस दौरान सभी सदस्यों ने गमले में मिट्टी डाली और पौधों के प्लास्टिक निकाल कर पौधे को गमले में रोपित किया गया। पौधों में
मोरपंखी, चंपा, मधु कामिनी, मोगरा, गुलाब,
ईकस ओरा,चन्दनी,सावनी,
पुष्पी पादपो का रोपण किया गया। इसके बाद
पौधे रोपीत गमलों को मंदिर में ले जाकर पूजा अर्चना की गई और सभी गमलों को मंदिर परिसर के पुजारी को सौंपा गया।

इस मौके पर मंदिर में आए श्रद्धालुओं को पर्यावरण के संदर्भ में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही अधिक से अधिक पौधारोपण करने का अनुरोध किया गया। पिछले वर्षों के गमलों को पनपता देख सदस्यों को बहुत प्रसन्नता हुई। इसके बाद मंदिर के पुजारी का सदस्यों ने आभार जताया। पौधा रोपण रोपण कार्य में
शोभा गुप्ता, रेखा कंसल, गीता साह, सुश्री रेखा त्रिवेदी, नीलू एल्हेंस
मीनू शर्मा, निधि कंसल, मोनिका साह, वर्षा, अंजली श्रीवास्तव,
मंजू बिष्ट आदि सदस्य उपस्थित थे।













