नैनीताल में शुरू होने जा रहा है लैन्डो-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का सीजन,लैन्डो-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का इस वर्ष 103 वां साल होगा,डीएसए मैदान में तैयारियां हुई शुरू, प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अंतिम तिथि 30 जून,

नैनीताल। डीएसए नैनीताल की ऐतिहासिक लैन्डो-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता 5 जुलाई से प्रारम्भ होने जा रही है। प्रतियोगिता में प्रवेश करने की अंतिम तिथि 30 जून है।
इस वर्ष इस प्रतियोगिता का यह 103 वां साल है। यह एक बेहद रोमांचक और गौरव शाली प्रतियोगिता है। स्थानीय स्तर पर यह खेली जाती है। शहर की लगभग 50 बेहतरीन टीमें भाग लेती हैं। नैनीताल शहर की इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए मैदान को तैयार करने में डीएसए नैनीताल का परिवार जुटा हुआ है। इसमें महासचिव मनोज जोशी, उपसचिव खीमराज देउपा, फुटबॉल सचिव पवन खनायत, क्रिकेट सचिव रवि प्रकाश जोशी, बालीबाल सचिव शैलेंद्र बर्गली,बास्केट बाल सचिव हरीश जोशी, भुवन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, मुकुल जोशी, जलज बर्मा आदि शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रवेश करने की अन्तिम तिथि 30 जून है।













