भारत सिंह मेहरा बने विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक,नैनीताल क्लब में विधायक सरिता आर्या व मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की समेत कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को डिजिटल रूप से और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नैनीताल विधानसभा के लिए भारत सिंह मेहरा को सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उनका स्वागत, अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए नवनीत नेगी का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्या, भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत सिंह मेहरा एवं नवनीत नेगी को शुभकामनाएं देते हुए नए दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सिंह मेहरा संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए नैनीताल विधानसभा में डिजिटल संवाद को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा सरकार की उपलब्धियों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी सेतु का कार्य करेंगे।
भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि संगठन ने सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत सिंह मेहरा एवं नवनीत नेगी अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
अपने संबोधन में भारत सिंह मेहरा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 1995 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते हुए उन्हें मुख्य शिक्षक, नगर प्रचार प्रमुख, नगर संपर्क प्रमुख एवं जिला बाल प्रमुख सहित विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए इस नए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि जनता, संगठन और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु है। उनका प्रयास रहेगा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को विधानसभा स्तर पर प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाया जाए तथा जनता की समस्याओं और सुझावों को संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, मोहित लाल साह , पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट , अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, मंडल महामंत्री गौरव हार्पर , अभिषेक आर्या , युवा मोर्चा मंडल महामंत्री युवराज सिंह करायत, शैलेन्द्र बर्गली, मंडल उपाध्यक्ष सुश्री अध्या जायसवाल, मंडल आईटी संयोजक सुश्री पायल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













