26 June 2026

नैनीताल में एक माह तक चलने वाली बाल नाट्य कार्यशाला हुई प्रारम्भ, कार्यशाला में प्रतिभाग करने के लिए अगले पांच दिनों तक पंजीकरण प्रक्रिया रहेगी जारी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। युगमंच एवं शारदा संघ के तत्वावधान में बच्चों के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली बाल नाट्य कार्यशाला प्रारम्भ हो गयी है।
कार्यशाला निदेशक एवं युगमंच के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि अगले पांच दिनों तक कार्यशाला में प्रतिभाग हेतु पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी।
रंगमंच को समर्पित देश की अग्रणी नाट्य संस्था युगमंच के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस वर्ष सभी आयोजन विशेष धूमधाम से किये जा रहे हैं।
बच्चों में रचनात्मक नाट्य विधा के प्रति बचपन से ही रूचि विकसित किये जाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष एक माह की बाल नाट्य कार्यशाला आयोजित किये जाने के दौरान बच्चों में व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पक्षो पर विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा जानकारी देने के साथ ही बच्चों द्वारा एक नाटक तैयार किया जायेगा।
कार्यशाला के आयोजन में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रंगकर्मी एवं युगमंच के अध्यक्ष ज़हूर आलम, संरक्षक डी के शर्मा, उपाध्यक्ष नवीन बेगाना, कोषाध्यक्ष भास्कर बिष्ट, उप सचिव डॉ हिमांशु पाण्डे, सहित अदिति खुराना, रफत आलम, सहित वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश पाण्डे, मदन मेहरा, डॉ मोहित सनवाल आदि द्वारा योगदान दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!