लेक सिटी वेलफेयर क्लब का हरेला महोत्सव की तैय जोरों पर, बुवाई कार्यक्रम 6 जुलाई को,रक्तदान शिविर 1 जुलाई को

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में तय हुआ कि क्लब इस बार भी हरेला महोत्सव का आयोजन 18 व 19 जुलाई को भव्य रुप से करेगा। बैठक में क्लब की सचिव डा. प्रगति जैन ने बताया कि 6 जुलाई को पवेलियन होटल में 12 बजे से हरेला बुवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की संयोजक गीता साह को बनाया गया है। बुवाई कार्यक्रम के बाद 12 जुलाई को क्लब द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से हरेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हरेला महोत्सव के अंतर्गत क्लब द्वारा प्रथम बार कुमाऊनी नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता तीन चरणों में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित होगी। सब जूनियर वर्ग में 5 से 9 वर्ष जूनियर वर्ग 10 से 16 एवं सीनियर वर्ग में 17 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में नगद एवं आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं । कुमाऊनी नृत्य प्रतियोगिता के लिए विनीता पांडे, तुसी शाह एवं रानी शाह को कार्यक्रम सह संयोजक नियुक्त किया गया है। हरेला महोत्सव के लिए डा . प्रगति जैन को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है । क्लब द्वारा 1 जुलाई को बी डी पांडे अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में रमा भट्ट ,जीवंती भट्ट, अनुराधा भट्ट, आभा साह, विमलेश गोस्वामी, जया वर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।













