28 June 2026

रामलीला के कलाकारों की तैयारी शुरू होने से पूर्व सुंदरकांड का पाठ का हुआ आयोजन, , 11 अक्तूबर से रामलीला प्रारंभ, दशहरा 20 अक्तूबर को

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि 11 अक्टूबर से रामलीला मंचन प्रारंभ होगा एवं 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित होगा।
महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ के साथ ही रामलीला महोत्सव 2026 के कलाकारों की तैयारियां भी विधिवत रूप से प्रारंभ हो गयी हैं।
सुंदरकांड पाठ के बाद भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। प्रसाद वितरण के बाद रामलीला कलाकारों का प्रशिक्षण भी प्रारंभ हुआ।
इस दौरान विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, संस्था के उपाध्यक्ष अशोक साह, कोषाध्यक्ष बिमल साह, प्रबंधक विमल चौधरी, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी, अजय कुमार, राहुल जोशी, मिथिलेश पांडे, हरीश सिंह राणा, प्रदीप जेठी, आनंद बिष्ट, मोहित साह, डॉ रेखा साह, ललिता दोसाद, भारती साह, मृणाल नेगी, अनुष्का कोहली, दीप्ति बोरा, ज्योति चौधरी, दीपा चौधरी, कमला गुरुरानी, वंदना पांडे, मंजू गुरुरानी, दीपा पांडे, सावित्री सनवाल, हेमा साह, अतुल साह, भगवान कुंवर, हेमा भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!