29 June 2026

नैनीताल की आशा फाउंडेशन की संस्थापिका को दिल्ली में मिला सम्मान,बेटी फाउंडेशन की ओर से आशा शर्मा हुई सम्मानित,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार महिलाओं और बेटियों के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं और बेटियों को स्वस्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आशा फाउंडेशन की ओर से ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से समय रहते बचाव की जानकारी देना फाउंडेशन का ख़ास मकसद है। महिलाओं और बेटियों को शसक्त, सक्षम, शिक्षित करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी के तहत आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा को दिल्ली में बेटी फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसी के तहत NCERT में विभिन्न क्षेत्रों में बेटियों को शसक्त, सक्षम और शिक्षित करने हेतु कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

बेटी फाउंडेशन द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा शिक्षित बेटी, विकसित भारत के तहत कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, आरकेपुरम के विधायक अनिल शर्मा के अलावा बेटी फाउंडेशन के चेयरमेन सतीश लोहिया , संस्थापक अनुज भाटी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान
आशा शर्मा ने कहा कि यह सम्मान अपने पिता को समर्पित करती हूँ उन्होंने ही अपने समय में बराबर की शिक्षा के साथ अंदरूनी मजबूती से खड़ा होना मुझे सिखाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!