1 July 2026

रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान, लखनऊ से पहुंचे चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टर सिदार्थ भट्ट ने रक्तदान कर लोगों के बीच एक मिशाल पेश की और दिया रक्तदाताओं को संदेश,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल में लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से आज डाक्टर डे पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में लखनऊ से पहुंचे चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा सिदार्थ भट्ट ने डाक्टर डे के मौके पर रक्तदान कर लोगों के बीच एक मिशाल पेश कर रक्तदाताओं को संदेश भी दिया । उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है आपके रक्त की बूंद से किसी एक की जान बच सकती है इसलिए समय समय पर रक्तदान अवश्य करें।


लेकसिटी वेलफेयर क्लब ने बुधवार को राजकीय बीडी पांडे अस्पताल में डॉक्टर डे के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकरण किया लेकिन 25 लोगों ने ही रक्तदान किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष गीता साह द्वारा किया गया। शिविर में वीरेंद्र बिष्ट, समतुल्ला प्रियांशु,
रमेश बिष्ट,
विनोद कुमार,
नंदराज साह , टुसी अनीत साह,
प्रदीप आर्या,
राजू बिष्ट,
सोमनाथ डे,
नदीम,
अतुल भगत ,
डॉ. सिद्धार्थ भट्ट,
अमित ,
प्रियांशु , नितिन,
डॉ पल्लवी राय, सुखदीप सिंह आनंद समेत 25 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें 35 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा था। इ दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्रौपदी गर्ब्याल ने लेकसिटी वेलफेयर क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते देखती हूँ तो वह लेक सिटी वेलफेयर क्लब है l उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इससे किसी की जान को बचाया जा सकता है । शिविर में माल रोड स्थित होटल पैलेस के देवेंद्र लाल और एम्बेसी रैस्टोरेंट मालरोड के स्वामी अमन विरयानी का विशेष रूप से सहयोग किया गया।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता त्रिपाठी , सचिव डॉ प्रगति जैन , कार्यक्रम संयोजक दिव्या साह , आभा साह , विनीता पांडे , रमा भट्ट , टुसी अनीत साह , रानी साह , तनु सिंग , ज्योति ढौंढियाल , रमा लोहनी , गीता साह , डॉ पल्लवी राय गहतोड़ी , जीवंती भट्ट , जया वर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!