2 July 2026

कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन…

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी करन मेहरा ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का किया आह्वान,
टिकट के लिए पांच प्रमुख दावेदारों ने की अपनी दावेदारी पेश

नैनीताल। नैनीताल क्लब में कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ जिला प्रभारी करन मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान पांच प्रमुख दावेदारों ने भी अपनी अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें, जीशान कुमार सिंकू, मीमांसा आर्या, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार संजू, दीपक कुमार होली और अजय लाल शामिल हैं।


सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक रणनीति तथा जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना होगा।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम से पहले पूर्व चेयरमैन सचिन नेगी ने प्रभारी करन मेहरा का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान राजू लाल ने प्रभारी करन मेहरा समेत सभी अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया।


सम्मेलन में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, सतीश नैनवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, सूरज पांडे, अनुपम कबड्वाल, कुंदन बिष्ट, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, वीरेंद्र बिष्ट,
शुभम बिष्ट, जीशान कुमार सिंकू, मीमांसा आर्या,
अंकित चंद्रा, अमन महेंद्र, पूर्व पालिका चेयरमैन संजय कुमार संजू, अवतार सिंह रावत, दीपक कुमार, खष्टी बिष्ट, सावित्री सनवाल, लता, मनोज ममगाई, संजय कुमार,पंकज बिष्ट, राजु लाल, अमित पांडे, अर्जुन रौतेला, त्रिभुवन फर्त्याल, रवीन्द्र राठौर ,सिद्धार्थ टंडन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!