भाजपा महिला मोर्चा ने किया जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती का भव्य स्वागत, कार्यक्रम में आगामी चुनाव के लिए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर किया गहन मंथन, नैनीताल विधायक सरिता आर्या रही स्वागत कार्यक्रम में मौजूद

नैनीताल। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा सोमवार को मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती का प्रथम वार नैनीताल आगमन पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के बच्चों की छोलिया टीम के साथ भव्य स्वागत किया गया।








राज्य अतिथगृह में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, महामंत्री राशि जैन और विधायक सरिता आर्या, प्रदेश संयोजक अलका जैन व प्रभारी चंपा नेगी का मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अमिता शाह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया। तत्पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती को पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया और शॉल ओढा़कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या समेत मोर्चे के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने सभी अतिथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोर्चा के पदाधिकारियों व जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम में मुझे विशेष रुप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि
आज का मुख्य कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के प्रथमवार नैनीताल आगमन पर स्वागत कार्यक्रम रहा है।
मंडल अध्यक्ष अमिता शाह ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर महिलाओं को जोड़ने और शक्ति केंद्र का बूथ स्तर पर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा महिला पदाधिकारी जी जान से जुटी हुई हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाऐ। और भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें।
जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने मंडल अध्यक्ष अमिता शाह, विधायक सरिता आर्या समेत सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मेरा नैनीताल आगमन पर भव्य रुप से स्वागत किया है। उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करतीं हूँ। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 में फिर से उत्तराखण्ड में भगवा लहराना है। इसके लिए बूथ को मजबूत करना होगा। इसलिए महिलाऐं अभी से चुनाव की तैयारी के लिए कमर कस लें। कहा अभी से ही महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर घर जाकर भाजपा के विकास कार्यों और चलायी जा रही योजना के साथ साथ पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम शुरू कर दें। इसके अलावा अन्य अतिथियों ने 2027 के चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा को लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में
जिला महामंत्री राशि जैन, प्रदेश कुमाऊं सह सयोजक
अलका जीना, जिला कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी
चंपानेगी जिला उपाध्यक्ष मुन्नी बिष्ट, कविता गंगोला, जिला मंत्री शीला लोशाली, जिला आईटी लता दफोटी,
पूर्व जिलाध्यक्ष, जीवन्ती भट्ट, आयोग सदस्य विमला अधिकारी, चंद्रा पंत , हेमा भट्ट, तारा राणा , गजाला कमाल (सभासद), मीनू बुधलाकोटी आदि महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हेमालता पांडे और मीरा बिष्ट द्वारा किया गया।













