7 July 2026

माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल का कार्यकाल 6 माह के लिए बढा, 10 जनवरी को होगें चुनाव, सदस्यता अभियान 8 जुलाई, तल्लीताल और मल्लीताल एक ही व्यापार मंडल बनाने की तैयारी, समितियां और संयोजक हुए नियुक्त,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की एक कोर कमेटी बैठक मंगलवार को बोट हाउस क्लब नैनीताल में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया कि कार्यकारिणी का समय, 6 माह के लिए और बढ़ाया जाऐ। जिसपर सब सदस्यों की सहमति बनी और 7 जनवरी 2027 तक बड़ा दिया गया। साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें
अध्यक्ष पुनीत टंडन,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण कांडपाल,
उपाध्यक्ष विकास जयसवाल,
सचिव शिव शंकर मजूमदार,
कनिष्ठ/सह उपाध्यक्ष अमित विरमानी,
उप सचिव हर्ष गुरुरानी को बनाया गया। इसके अलावा समितियां गठित की गई,तथा इनके संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।


सदस्यता समिति संयोजक विश्वदीप टंडन,
समिति सदस्य तरुण कांडपाल, सुमित खन्ना, दीप सुयाल, स्वागत समिति संयोजक राजेंद्र सिंह बजेठा, समिति सदस्य शैलेन्द्र साह, सुमित खन्ना, गगन दीप सिंह गाबा, आपदा एवं राहत समिति संयोजक अमरप्रीत सिंह ओबरॉय,
समिति सदस्य सुमित खन्ना,दीप खोलिया, शिव शंकर मजूमदार,सलाहकार समिति संयोजक महबूब हसन, समिति सदस्य श्याम टंडन, देव कंसल, पवन टंडन, गिरीश कांडपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा संयोजक कोर कमेटी में सुमित खन्ना,
समिति सदस्य पुनीत टंडन, शिव शंकर मजूमदार, विकास जयसवाल शामिल हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल के चुनाव 10 जनवरी 2027 को संपन्न करा दिए जायेंगे। जल्द ही चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जायेंगे जो की चुनाव की तैयारी और प्रक्रिया नियमावली अनुसार को जल्द ही रूप रेखा तैयार कर सभी नैनीताल के व्यापारियों के सम्मुख रखेंगे। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल संपूर्ण नैनीताल के व्यापारियों के लिए सदस्यता अभियान कल यानि 08 जुलाई 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। इसमें मॉल रोड में अपना बाज़ार तथा फेमस कोट हाउस से मल्लीताल में
शिवा रेस्टोरेंट विश्वदीप टंडन (मयंक) तथा राम लाल एंड ब्रदर्स , तल्लीताल में भवाली रोड स्थित लोकल शॉप बाय टू ब्रदर्स शॉप न 7 विनीत शर्मा से सदस्यता फार्म निशुल्क ले सकते हैं।
बैठक में अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल नैनीताल आप सभी व्यापारी भाइयों और मित्रों से अनुरोध करता है कि आप सभी सदस्यता अभियान में पूरे जोश के साथ जुड़े और नैनीताल नगर के एकजुट और एकत्रित होकर नगर के पहले पंजीकृत व्यापार संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
यह नैनीताल के व्यापारिक मसलों और नैनीताल के लिए समय की माँग होने के साथ आपका हमारे व्यापारिक भविष्य तथा हमारे परिवार और बच्चों और आने वाली नैनीताल की पीढ़ी के और नैनीताल के भविष्य की बहुत बड़ी माँग है।
मुझे व्यक्तिगत रूप से उम्मीद है आप सभी हमारे इस अभियान को आगे बढ़ाने और मजबूत करने तथा नैनीताल के लिए एक पारदर्शित तथा अत्यंत मजबूत व्यापार मण्डल खड़ा करने के साथ ही हमारे सभी प्रयासों में एकजुटता से सम्मिलित होंगे। यह शहर के हित के लिए नैनीताल की बहुत बड़ी माँग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!