8 July 2026

सभासद अंकित चंद्रा ने सफाई कर्मचारियों के लिए ईओ से मांगे रेनकोट, बूट एंव ग्लव्स, धमकी-तीन दिन में नहीं मिले तो पालिका दफ्तर में दूंगा धरना- सभासद अंकित चंद्रा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भारी बारिश में बिना सुरक्षा उपकरणो के कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियो को तुरंत रेनकोट, बूट एवं ग्लव्स उपलब्ध कराने के सम्बंध में नगर पालिका सभासद अंकित चंद्रा ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा कि नैनीताल में पिछले 3 दिनों से हो रही भारी बारिश के बावजूद नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बिना रेनकोट, बिना बूट और ग्लव्स के सड़क पर काम करने पर मजबूर है। इस लापरवाही के कारण कर्मचारियों के बीमार पड़ने, निमेलिया फांगल और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ गया है। नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से गहरी नींद में सोया हुआ है और कर्मियो की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सभासद अंकित चंद्रा ने कहा कि 3 दिन के अंदर समस्त कर्मचारियों को (सफाई कर्मचारी) गुणवक्ता युक्त रेनकोट रबर के बूट और सफाई ग्लव्स उपलब्ध कराएं जाए।
यदि निर्धारित समय में व्यवस्था नहीं कि गई तो मैं नगर पालिका कार्यालय पर अनिश्चित धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होना पडेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!