पैदल चल रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को एक अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, घायल, समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र बिष्ट ने पहुंचाया अस्पताल

नैनीताल। मल्लीताल स्थित चीना बाबा मंदिर से नीचे मोहनको चौराहे मार्ग में पैदल चल रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को इसी बीच
एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर तेजी से वाहन को लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग जमीन पर गिर गए जबतक वह संभलते वाहन चालक तेजी से वाहन को भगा ले गया। गुरु चरन के सिर में चोट आई है जिससे खून बह रहा था। इसके बाद समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बिष्ट और विकास जोशी 70 वर्षीय बुजुर्ग गुरुचरन को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सक ने बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अज्ञात वाहन और चालक का पता लगाऐगी।













