13 July 2026

जनहित संस्था द्वारा आयोजित छात्र-छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,हर्षित अधिकारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल।नगर की सक्रिय संस्था ‘जनहित संस्था’ द्वारा राम सेवक सभा, मल्लीताल में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल के छात्र हर्षित अधिकारी ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर मल्लीताल की छात्रा कविता ने द्वितीय और सीआरएसटी इंटर कॉलेज के छात्र विराट सिकरवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक साह ने किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षकों, पत्रकारों व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशेष पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर मल्लीताल की छात्रा साक्षी को दिया गया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान ममता साह, मनोज साह, सिद्धार्थ नेगी, कादरी, आशीष तिवारी, भुवन पांडे, भोला चंद्र, देवेंद्र सार, वकील उद्दीन, विजय साह, सरफराज, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!