सेंट जोंस स्कूल में बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया वन महोत्सव, बच्चों ने रोपे पौधे और लिया संकल्प

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित सेंट जोंस स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय में बच्चों ने वन महोत्सव बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण से हुई, जहाँ बच्चों ने अपने हाथों से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
इसके बाद छात्रों ने लघु नाटिका, प्रेरणादायक कविताएँ और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर “धरती बचाओ, पेड़ लगाओ” का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का संदेश: “पेड़ ही जीवन हैं। अगर प्रकृति रहेगी तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।”
आइए हम सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को बचाएं।
इस सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्राधानाचार्या विनीता रावत ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता रावत ,उप प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट, सीनियर कॉर्डिनेटर ज्योति त्रिपाठी, मिडिल कॉर्डिनेटर अनीता बोरा, जूनियर कॉर्डिनेटर आशा जोशी,लता फर्त्याल,रूचि साह,विक्रम सिंह रावत,किरन मेर,पल्लवी जोशी,किरन रतूड़ी, शाहीन,पूजा आर्या, लवी जोशी, तुलसी,पूनम,रेनू एवम समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।













