विमल बिष्ट समेत पांच और बने नगर पालिका नैनीताल में नामित सभासद

नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल को उत्तराखंड शासन द्वारा शहरी विकास के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल की ओर से जारी पत्र के अनुसार छह नामित सभासदों को नियुक्त किया है। इसमें भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी और भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक के पद पर रह चुके विमल बिष्ट को नगर पालिका परिषद नैनीताल में नामित सभासद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट को दूसरी बार सभासद नामित किया गया है। इसके अलावा दीपिका बिनवाल,मीनू बुधलाकोटी,विवेक वर्मा व मनोज पंवार को नामित सभासद नियुक्त किया है।













