20 July 2026

“आर्ट ऑफ़ लिविंग “हैप्पीनेस कलेक्टिव ग्रुप से जुडी़ महिलाओं ने ग्राम मल्ला बगड़,तल्ला बागड़,महरोड़ा में फलदार पौधे लगाऐ,350 फलदार पौधे ग्रामीण क्षेत्र में बांटे,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। “आर्ट ऑफ़ लिविंग “हैप्पीनेस कलेक्टिव ग्रुप से जुडी़ महिलाओं ने ग्राम मल्ला बगड़,तल्ला बागड़,महरोड़ा में फलदार पौधरोपण किया। इस दौरान प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए ग्राम मल्ला बगड़,तल्ला बागड़,महरोड़ा एवम आसपास के किसानों और ग्रामीणों से पेड़ों की रक्षा करने तथा अनावश्यक रूप से वृक्षों की कटाई न करने की अपील की। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने 350 फलदार पौधे भेंट किए तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया।
ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि हमारे जीवन, कृषि और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का आधार हैं। फलदार वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ पोषण, आय और जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं। एक परिपक्व वृक्ष बनने में वर्षों लगते हैं, इसलिए प्रत्येक पेड़ की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें तथा यदि किसी कारणवश एक पेड़ काटना अनिवार्य हो, तो उसके स्थान पर कई नए पौधे अवश्य लगाएँ,
ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध पर्यावरण मिल सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रेशमा टंडन,कविता गंगोला,सुनीता वर्मा,प्रेमलता गोसाईं,मंजू नेगी,संगीता साह,सिम्मी अरोड़ा,ज्योति मेहरा,सोनी अरोड़ा,बीना शर्मा,शिखा साह,,पूजा शाही,किरण टंडन,जीवंती गोस्वामी ,ममता गंगोला,संध्या तिवारी,वैशाली बिष्ट,निहारिका गोसाईं,नेहा डालाकोटी,उमा कांडपाल,मधु बिष्ट,कामना कंबोज ,कविता जोशी,रीना सामंत,मंजू बिष्ट ,कविता सनवाल ,,वंदना मेहरा, विमला कफ़लतिया,श्वेता अरोड़ा,रमा तिवारी,पूजा मल्होत्रा,सोमा साह
का सहयोग रहा ।
समूह द्वारा जिला मंत्री किसान मोर्चा लाल सिंह बिष्ट , दीपा आर्या, ग्राम प्रधान बगड़ तल्ला, पूरन चन्द्र आर्या, ग्राम प्रधान बगड़ मल्ला
को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!