भीमताल विधानसभा के बूथ संख्या 133 पर आयोजित हुआ ‘मन की बात’ एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम

भीमताल। भारतीय जनता पार्टी के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के बैनर तले आज भीमताल विधानसभा के बूथ संख्या 133 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इसके उपरांत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सह-संयोजक एवं प्रभारी श्याम ढेक , जिला संयोजक एवं दर्जा राज्यमंत्री सुश्री भावना मेहरा तथा जिला नैनीताल के पर्यटन गतिविधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अखिलेश सेमवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए सभी से इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में माइंड पावर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ऑपरेशंस के. डी. सर, शिवांशु जोशी, आकाश मेहरा, उज्ज्वल, मीनाक्षी भगत जोशी, नीमा नेगी, पूनम लता, जया बोरा, गीता जीना, मनीषा सुयाल, सीमा बोरा, भावना पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।













