19 September 2026

नैनीताल में भाजपाइयों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

0
pine-crest

नैनीताल। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर कैंडेल जलाकर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कारगिल के वीरों का अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर जवानों का देश सदैव ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम में विमला अधिकारी, ज्योति ढोंडियाल, अमिता साह, राधा खोलिया, आरती बिष्ट, अरविंद पड़ियार, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, संतोष कुमार, रेनू पंत तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता तेज सिंह नेगी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!