19 September 2026

ज्योलीकोट में कारगिल विजय दिवस पर शहीद हीराबल्लभ भट्ट को दी श्रृद्धांजलि,

0
pine-crest

नैनीताल। ज्योलीकोट नैनीताल में आज रविवार को कारगिल विजय दिवस  शहीद हीराबल्लभ भट्ट रा.इंटर कालेज में आयोजित किया गया। जिसमें कारगिल शहीदों के साथ 2017 में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हीराबल्लभ भट्ट को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम अध्यक्ष विरांगना समता भट्ट, मुख्य अतिथि ललित जोशी, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह एवं अन्य वक्ताओं ने सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते कहा कि राष्ट्र की सीमाओं को सुरक्षित रखने के साथ देश के भीतर भी विषम परिस्थितियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती है।
 इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और देश भक्ति के कार्यक्रम और पौधारोपण किया गया। शहीद श्री भट्ट के परिजनों ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान चिन्ह और नकद पुरस्कार और पीटीए कोष में नकद धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम में  वरिष्ठ समाजसेवी नंदाबल्लभ पांडे,बीडीसी गीता जोशी,ग्राम प्रधान नवल कुमार, हरगोविंद रावत, अजय जीना,उप प्रधान मनोज बर्गली, पूर्व प्रधान रामदत्त, पीटीए अध्यक्ष मोहन जीना, निर्मला भट्ट, दीवान अधिकारी, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र नेगी,शिक्षक,शिक्षिकाएं,जनप्रतिनिधियों,स्थानीय लोगों, अभिभावकों ने प्रतिभाग किया, संचालन प्रवक्ता उमेश साह, गिरीश तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!