26 July 2026

शेर का डांडा में रोपे गए 1500 पौधे,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल।
शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए शेर का डांडा पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को नासा क्लब, तिब्बती समुदाय, टीम क्लीन नैनीताल, डी एस बी कॉलेज, स्नोव्यू वार्ड, रोटरी क्लब, किलर्स फुटबॉल क्लब और हनुमान भक्त संगठन ने संयुक्त रूप से एक वृहद स्वच्छता एवं वृक्षारोपण महाभियान चलाया। इस पहल में 4 साल के छोटे बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के लगभग 200 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। प्रशांत तिवारी ने बताया कि इस दौरान देवदार, बांज, तिलोंज, पांगर, खर्स्यू, पदम, मोरपंखी पुतली, तेजपत्ता, अखरोट, और सुरई के लगभग 1500 पौधे रोपे गए। खड़ी ढलानों पर मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए विशेष रूप से घिंघारू और मकाउल जैसी झाड़ियां लगाई गईं, साथ ही पूरे क्षेत्र से भारी मात्रा में कूड़ा भी साफ किया गया।
नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने भी सदस्यों के साथ उपस्थित रहकर पौधे लगाए और सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
इस महाभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से तिब्बती समुदाय से तेनजिन सुनत्रिन व ताशी,छिमी, येशी, डोलमा, शीरींग, थुपकेंन, नासा क्लब से यशपाल रावत, गिरीश साह बॉबी, रोहित गर्ग, गौरी शंकर राणा, शैलेंद्र साह, कमल जगाती, और टीम क्लीन नैनीताल से आशु निगम, प्रशांत तिवारी, मोहित पांडे , दीक्षा खोलिया, प्राची जोशी, कोविद भट्ट, दीपक, समरीन, फैसल, वरीशा, अभिनव, आस्था, अरुणिका, अलंकृता, रोज़ी, जिया, नितिन, कौशल्या, आयुष, अक्षत शामिल रहे। हनुमान भक्त संगठन से सूरज, सुनील, प्रदीप, करन, गोपाल, अमित पाण्डे, हिमांशु जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, रोहित कुमार, किशोर ढेला, रवि फर्त्याल, पर्यावरण प्रेमी त्रिभुवन फर्त्याल, श्रेयष राज सिंह ढेला, पान सिंह ढेला, दीपक कुमार’भोलू’, मयंक, आदित्य, हर्षित, बबलू, तरेंद्र नेगी, कौशलेंद्र, प्रणय’विक्की’, आरोही, डी.एस.बी.कॉलेज से विशाल बिष्ट, दीपक देव, हरीश सिंह रौतेला, भीमताल से गौरी राणा, हेमंत आर्या, कुंदन मेहरा और प्रकाश चंद पहुंचे। किलर्स फुटबॉल क्लब से हर्ष थापा, आदित्य मेहता, उमेश मेहता, तरेंद्र नेगी, कौसी रावत, मनस्वी बिष्ट, अनुश्री, गोपाल सर ट्यूशन ग्रुप से यश कनवाल, हर्षित बिष्ट, उदित जोशी, यश कुंवर, अक्षत सिंह बिष्ट, सात्विक भाटिया कार्तिक पालीवाल से लगभग 25 छात्र, स्नोव्यू वार्ड सभासद जितेंद्र पाण्डे के साथ वार्ड से 20 लोग शामिल हुए।
इसके अलावा स्टोनले व रतन कॉटेज से प्रशांत, प्रदीप अधिकारी, शंकर पोखरिया, कृष्णा, गोविंद के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिको ने भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
इसके उपरांत तिब्बती समाज की तरफ से सभी स्वयंसेवकों को दोपहर का भोजन कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!