2 August 2026

ऑल इंडिया वूमेंस कॉन्फ्रेंस की महिलाओं नेसूखाताल क्षेत्र में रोपे पौधे

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। ऑल इंडिया वूमेंस कॉन्फ्रेंस नैनीताल द्वारा रविवार को सूखाताल में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सूखाताल क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए महिलाओं तथा स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ऑल इंडिया वूमेंस कॉन्फ्रेंस नैनीताल की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी ने कहा कि पेड़ लगाना ही नहीं उन्हें बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है।
नगर पालिका अध्यक्ष डा सरस्वती खेतवाल ने कहा कि सूखाताल नैनीताल की धरोहर है। इसे स्वच्छ और सुंदर रखना हम सब की जिम्मेदारी है । पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में पालिका अध्यक्ष डॉ खेतवाल का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष दया बिष्ट, सचिव प्रीति शर्मा, उपसचिव गीता पांडे, सभासद मीनू बुधलाकोटी , नीमा पांडे, मृणाल, पूजा सिंह तथा स्थानीय लोगों की भी विशेष भागीदारी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!