19 September 2026

वार्डों में नए कार्यों पर बनाई रणनीति,निर्माण समिति की अध्यक्ष शीतल कटियार ने ली बैठक

0
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका सभागार में निर्माण समिति की बैठक समिति अध्यक्ष शीतल कटियार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी वार्डों में पूर्व में स्वीकृत 5-5 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही जिन वार्डों में अभी निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, उन पर भी चर्चा की गई।

समिति अध्यक्ष शीतल कटियार ने बताया कि सभी वार्डों से प्राप्त प्रस्तावों की दोबारा समीक्षा की गई और प्रत्येक वार्ड में 5-5 लाख रुपये से होने वाले कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। पालिकाध्यक्ष की ओर से प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों के लिए

अतिरिक्त 15-15 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। इस राशि से वार्डों की आवश्यकता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर नए निर्माण कार्य कराए जाएंगे। बैठक में सभासद
गीता उप्रेती, सपना बिष्ट, मनोज साह जगाती, पूरन बिष्ट, ललिता दफौटी, कनिष्ठ अभियंता विपिन पुरोहित, सूरज, कर निरीक्षक वेद प्रकाश सैनी, कर निरीक्षक भरत प्रकाश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!