2 August 2026

श्रीराम सेवक सभा ने एक पेड़ मां के नाम बजून में लगाऐ 60 पौधे, कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या और पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रही शामिल,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नैनीताल के संकल्प को साकार करते हुए श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा रविवार को गोल्ज्यू मंदिर, बजून के समीप एक पेड़ मां के नाम भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 60 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें 30 देवदार एवं 30 तेजपत्ता के पौधे शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल विधायक सरिता आर्या तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नैनीताल की अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल का आह्वान किया।


इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा नैनीताल के अध्यक्ष मनोज साह, नैना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, श्री राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ‘मंटू’, उपाध्यक्ष अशोक साह,प्रबंधक विमल चौधरी,कोषाध्यक्ष बिमल साह, श्री राम सेवक सभा नैनीताल के सदस्य अतुल साह, मोहित लाल साह, हरीश सिंह राणा, ललित मोहन साह, मिथिलेश पांडे, वन बीट अधिकारी गोधन सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, महेंद्र वर्मा, मुन्नी तिवारी, रणजीत शर्मा, संजय गुप्ता, भगवान सिंह कुंवर, राजेंद्र बोरा, प्रमोद रैकुनी, बालम सिंह, युवराज करायत, करन साह, विक्रम कनवाल, मनीष गैड़ा सहित श्री राम सेवक सभा नैनीताल के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं बाल कलाकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!