19 September 2026

जिला कांग्रेस कमेटी का हुआ विस्तार, दिनेश कनार्टक और मनमोहन कनवाल बने जिला उपाध्यक्ष, मुकेश जोशी और पीके शर्मा को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी ,

0
pine-crest

नैनीताल। जिला कांग्रेस कमेटी, नैनीताल के जिलाध्यक्ष राहुल छिम्मवाल ने नवगठित कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें दिनेश कर्नाटक (पप्पू कनार्टक) और मनमोहन सिंह कनवाल को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश जोशी (मंटू ) एवं प्रेम कुमार शर्मा को जिला महामंत्री, मनोज भट्ट, नरेंद्र सक्सेना को जिला सचिव तथा युवा साथी कैलाश सिंह अधिकारी को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
बता दें अभी हाल में पीके शर्मा को नगर कांग्रेस में मिले उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है अब उन्हें जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी का पद सौंपा गया है।


नगर कांग्रेस परिवार ने विश्वास जताया कि सभी कर्मठ एवं ऊर्जावान पदाधिकारी अपने अनुभव और सक्रियता से जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी एवं संभावित प्रत्याशियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

नगर कांग्रेस परिवार ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!