नगर व जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर नगर अध्यक्ष सचिन नेगी ने किया स्वागत, 8 अगस्त को होने वाली रैली की तैयारी के लिए बनी रुपरेखा

नैनीताल। तल्लीताल स्थित काँग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन नेगी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान 8अगस्त को होने वाली महारैली मैं कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में रूप रेखा तैयार की गई।
जिसमें जिला उपाध्यक्ष दिनेश कनार्टक ( पप्पू कर्नाटक) ,जिला महामंत्री पी.के. शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज ममगई, महामंत्री सुनील मेहरा, महामंत्री संजय कुमार, महामंत्री सूरज पांडे, नगर पालिक सभासद जितेंद्र पांडेय, संजय कुमार संजू , पार्थ शाह, दिनेश खेतवाल, रईस अहमद , अजय बिष्ट , राजू लाल , पवन सिंह , सुखदीप आनंद आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।













