4 August 2026

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बी.डी. पांडे अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्या ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करती रही है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुःख में सहभागी बनना संगठन की कार्यसंस्कृति का हिस्सा है।
फल वितरण के दौरान कार्यक्रम में भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता शाह, किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत, हेमलता पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, आईटी संयोजक कमल जोशी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमल जोशी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हरीश बुढ़लाकोटी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करन साह, सभासद लता दफोटी, अरविन्द पडियार, पंकज बर्गली, नामित सभासद दीपिका बिनवाल, मीनू बुधलाकोटी, दया बिष्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!