20 September 2026

नैनीताल में रूद्र पूजा 9 अगस्त को, संस्था की तैयारी हुई पूरी, उत्तराखंड में आयोजित होने वाली रूद्र पूजा के लिए नैनीताल की रेशमा टंडन को मिली अहम जिम्मेदारी

0
pine-crest

नैनीताल। द आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वीमेंस कलेक्टिव के तत्वावधान में
श्रवण मास के मौके पर दिव्य रुद्र पूजा 9 अगस्त रविवार को गोर्वधन सेवा समिति हाल में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते संस्था से जुडी़ रेशमा टंडन ने कहा कि रुद्र पूजा केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मन, शरीर और वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर देने वाला एक दिव्य अनुभव है।

बता दें सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में श्रवण मास में रूद्र पूजा आयोजित की जा रही है। रूद्र पूजा के लिए नैनीताल की रेशमा टंडन को उत्तराखंड राज्य का कॉडिनेटर बनाया गया है। वह समय समय पर विभिन्न जिलों में रूद्र पूजा आयोजित करा रहीं हैं। रेशमा टंडन ने सभी क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया है कि 9 अगस्त रविवार के दिन रूद्र पूजा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर पूजा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!