7 August 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का किया स्वागत, भट्ट ने महिलाओं में भरा जोश, कहा 2027 में फिर से बनानी है सरकार, एक पेड़ माँ के नाम अभियान में रोपे पौधे

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट व प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी के प्रथमबार नैनीताल आगमन पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भट्ट ने कार्यकर्ताओं एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ परिचय बैठक की गई।
कार्यक्रम में पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, महामंत्री रश्मि रस्तोगी


प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम जोशी, जिला अध्यक्षा कंचन उप्रेती, जिला महामंत्री आभा गोस्वामी एवं राशि जैन,जिला प्रभारी किरन पंत, जिला एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी बबली चौहान, नैनीताल मंडल प्रभारी चंपा नेगी,
का नैनीताल मंडल की अध्यक्ष अमिता शाह ने तिलक लगाकर स्वागत किया।


परिचय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय परिचय प्राप्त किया तथा सभी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय, आगामी कार्यक्रमों तथा महिला मोर्चा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक सरिता आर्या ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। इसके बाद आलू खेत में संयोजक
जीवंती भट्ट के नेतृत्व में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे। कार्यक्रम में आवास सलाहकार परिषद की दर्जा राज्य मंत्री सुश्री भावना मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, विमला अधिकारी, डा प्रगति जैन, कविता गंगोला, तारा राणा, मीरा बिष्ट, रेखा जोशी, सभासद ललिता दफौटी, नामित सभासद दीपिका बिनवाल, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ढोंडियाल, कंचन जोशी, नीतू जोशी, राधा खोलिया, रमा भट्ट आदि महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा पौध रोपण कार्य क्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की समेत सभी मोर्चे के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री हेमलता पांडे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!