नैनीताल से तूफानी डाक कावड़ लेने भक्तजन होगें कल रविवार को हरिद्वार के लिए रवाना, 11 अगस्त मंगलवार को भक्तजन पहुंचेगें नैनीताल,

नैनीताल। सावन के माह में इन दिनों भोले के भक्त हरिद्वार कांवड़ लेने जाते हैं। इसी के तहत नैनीताल से श्री राम सेवा दल के 40 से 45 भक्त जन तूफानी डाक कावड़ लेने कल 9 अगस्त रविवार को डीएसए मैदान से रवाना होगें। 10 अगस्त सोमवार को हरिद्वार से भक्तजन डाक कावड़ लेकर नैनीताल के लिए रवाना होगें और 11 अगस्त मंगलवार को सुबह 9 बजे क्वालिटी बोट स्टैंड माल रोड मल्लीताल स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।













