भाजपा नेता संतोष साह की माता कमला साह का निधन, कल होगी पाइंस घाट में अंतेष्ठि, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व पूर्व राज्य पाल भगत सिंह कोश्यारी ने फोन कर किया दुख व्यक्त


नैनीताल। वन विकास निगम के पूर्व निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्त्ता संतोष साह की माता कमला साह का आज दुपहर बीड़ी पांडे अस्पताल में निधन हो गया है। वह 76 साल की थी। अंतिम संस्कार के लिए कल 10 अगस्त दिन सोमवार को उनके निवास स्थान बड़ा बाजार से सुबह 10 बजे उनकी शवयात्रा पाइंसघाट के लिए रवाना होगी । संतोष साह की माता के निधन की सूचना मिलते ही विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा समेत नगर और आस पास के लोग उनके घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान आदि ने भाजपा नेता संतोष साह की माता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। सीएम पुष्कर धामी व पूर्व राज्य पाल भगत सिंह कोश्यारी ने संतोष साह को फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की है।













