22 September 2026

नैनीताल में “ब्यूटी केयर असिस्टेंट” का तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न,

0
pine-crest

नैनीताल। जन शिक्षण संस्थान भीमताल कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित 3 माह का “ब्यूटी केयर असिस्टेंट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा सीखे गए कौशलों का मूल्यांकन परीक्षक सुश्री गुरप्रीत कौर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन शिक्षण संस्थान के एम. सिंह ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार, बैंक लोन तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपना व्यवसाय कर सकती हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षक आरती बिष्ट, सुश्री गुरप्रीत कौर शीतल समेत प्रशिक्षार्थी शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जन शिक्षण संस्थान के एम. सिंह ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार, बैंक लोन तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षक आरती बिष्ट, सुश्री गुरप्रीत कौर, शीतल तथा प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे । संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी सफल प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!