शिल्पकार सभा की डोब-लवैशाल इकाई का हुआ गठन,अध्यक्ष शंकर देव और महामंत्री सुनील कुमार बने

नैनीताल। शिल्पकार सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा की अध्यक्षता में डोब-लवैशाल, भवाली में आहूत की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शिल्पकार सभा की डोब-लवैशाल इकाई का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया—
अध्यक्ष: शंकर देव आर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मोहन चंद्र उपाध्यक्ष: सुशील कुमार महामंत्री: सुनील कुमार मंत्री: अक्षय कुमार कोषाध्यक्ष: सतीश चंद्र महिला उपाध्यक्ष: कु. शालिनी लेखापरीक्षक: जितेंद्र टम्टा संरक्षक: हेम चंद्र सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी रविवार को आयोजित किया जाएगा। शिल्पकार सभा परिवार की ओर से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान की दिशा में शिल्पकार सभा निरंतर आगे बढ़े—यही हमारा संकल्प है।आज बैठक /चुनाव में डॉ रमेश चंद्रा राजेश लाल,काइलाश आगरकोटी,संजय कुमार ,महेश चंद्र, जितेंद्र कुमार टम्टा, संजय कुमार, जानकी देवी अरुण कुमार बलिराम किशन लाल ममता आर्य गंगा देवी सुनीता मंजू माला देवी कमला करिश्मा किरण गीता कोमल पुजारी आदि लोग शामिल थे।













