किसान मोर्चा ने किया नैनीताल नारायणनगर वार्ड के पिटरिया में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम

नैनीताल । नैनीताल विधानसभा के नारायणनगर वार्ड अंतर्गत पिटरिया क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से भी अपने आसपास पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की आवश्यकता जताई।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश शाह, जिला प्रभारी प्रताप बोरा, जिला महामंत्री विपिन कांडपाल, उपाध्यक्ष चंद प्रकाश उपाध्याय, जिला मीडिया सह-संयोजक शैलेश सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मयंक पंत , आशीष बजाज , युवराज करायत, जिला मंत्री लाल सिंह बिष्ट, जिला मीडिया सह संयोजक , विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भरत सिंह मेहरा, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, मंडल महामंत्री गोविन्द सिंह मेहरा , मंडल उपाध्यक्ष कमल जोशी, मंडल उपाध्यक्ष हीरा सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष हरीश बदलाकोटी, मंडल मंत्री राहुल जोशी, आईटी मीडिया दीपक बिष्ट, सोशल मीडिया अमित विक्रम साह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा हेमंत बेदी, मंडल महामंत्री गौरव हॉपर, सोशल मीडिया संयोजक प्रियांशु कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













