10 August 2026

नैनीताल में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू, सर्बजनिन कमेटी की बैठक में आय-व्यय पर हुई चर्चा

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आगामी अक्तूबर माह में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘दुर्गा पूजा महोत्सव’ की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव के भव्य और सुचारु संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान पिछले आयोजन के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया,इसके साथ ही इस वर्ष अक्तूबर में आयोजित होने वाले दुर्गा महोत्सव को लेकर विचार विमर्श किया गया।कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि नैनीताल में मनाया जाने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह कुमाऊंनी और बंगाली संस्कृति के अनूठे संगम का प्रतीक भी है।
इस दौरान अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा, पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, दीपक गुरुरानी ,सुरेश चंद्र चौधरी, डॉली भट्टाचार्य, चित्रा शर्मा, अमिता साह ,सीमा साह ,अल्पना रॉय राकेश बिष्ट,अमन जाटव , सौरभ ठाकुर, प्रेम कुमार शर्मा, प्रशांत सिंह, संजय कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!