16 August 2026

नैनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा हाथ में लेकर निकाली भव्य रैली, स्कूल में हुऐ‌ विभिन्न कार्यक्रम

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किऐ गए। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम से पूर्व बच्चों और शिक्षिकाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली।
इसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश सनवाल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और आजादी के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद बच्चों को मिठाई वितरण की गई। कार्यक्रम में समस्त स्कूल की शिक्षिकाऐं और स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!