होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह विष्ट ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,

नैनीताल। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह विष्ट ने लोअर माल रोड में धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य, अपर माल रोड पर आई दरारों एवं पर्यटन पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर जिलाधिकारी
ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि नैनीताल एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी है, जहाँ प्रतिवर्ष लाखों देसी और विदेशी पर्यटक आते हैं।
लोअर माल रोड का एक हिस्सा पिछले लगभग 8 वर्षों से क्षतिग्रस्त/धसा हुआ है। अत्यंत खेद का विषय है कि पिछले 1 वर्ष से अधिक समय से यहाँ निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है और कार्य पूरा होने की कोई समय-सीमा (Deadline) अभी तक तय नहीं की गई है।
पूर्व में भी कई बार हमारे द्वारा आपको इस कार्य को प्राथमिकता से कराए जाने का अनुरोध किया गया था।
इसके साथ ही एक और अत्यंत चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है- लोअर माल रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अपर माल रोड व लोअर मॉल रोड में कई स्थानों पर दरारें आ गई हैं। यदि इस खतरे को समय रहते नहीं भांपा गया, तो भविष्य में रोड को भारी नुकसान हो सकता है और कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है।
इस पूरी स्थिति से शहर की व्यवस्था और अर्थव्यवस्था को निम्नलिखित नुकसान पहुँच रहे हैं।
इसको लेकर
व्यापारियों का रोष एवं धरना होने लगा है। उन्होंने कहा कि धीमी कार्यप्रणाली और प्रशासनिक डिलाई के विरोध में ‘मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन धरने पर बैठने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने डीएम से कहा कि नैनीताल के हित और जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तीन बिंदुओं पर शीघ्र कड़ा एक्शन लेंगे। तीन बिंदु यह हैं।
- अपर माल रोड पर आई दरारों और संभावित खतरे की तुरंत तकनीकी जांच (Technical Inspection) कराई जाए, ताकि भविष्य में रोड को और अधिक नुकसान न हो और पुनराप्ति रोकी जा सके।
- लोअर माल रोड के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा कराने हेतु संबंधित कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश दिए जाएँ और एक निश्चित समय-सीमा तय की जाए।
- धरने पर बैठे पुनीत टंडन एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उन्हें कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का उचित आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया जाए।














