शीलू कुमार पहुंचे पुनीत टंडन के धरना स्थल पर, दिया समर्थन,

नैनीताल। समाजसेवी शीलू कुमार ने माँ नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन के लोअर मॉल रोड को लेकर चल रहे धरना स्थल पर पहुँचे और उनसे वार्ता कर पूरा समर्थन दिया।
शीलू कुमार ने व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन से लोअर मॉल रोड की स्थिति एवं उससे जुड़ी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।
वार्ता के दौरान सड़क की स्थिति, स्थानीय व्यापारियों एवं आम जनता को हो रही परेशानियों तथा इसके स्थायी समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। शीलू कुमार ने कहा कि नैनीताल की पहचान और पर्यटन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लोअर मॉल रोड का बेहतर एवं स्थायी समाधान जरूरी है।














