भाजपा नैनीताल जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा, वर्तमान नामित सभासद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट और पूर्व नामित सभासद तारा राणा को बनाया जिला कार्यकारिणी सदस्य

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति तथा जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी एवं जिला सह-प्रभारी श्रीपाल राणा की संस्तुति के उपरांत जिला नैनीताल की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की गई है। जिसमें नैनीताल के वर्तमान नामित सभासद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट और पूर्व नामित सभासद तारा राणा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।














