18 August 2026

राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेंगी ऑल सेंट्स कॉलेज की चार बेटियाँ, उत्तराखंड टीम में चयन से नैनीताल का बढ़ाया गौरव

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। शहर के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल की चार होनहार छात्राओं ने अपनी शानदार खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और नैनीताल का नाम रोशन किया है। चारों छात्राओं का चयन अलग-अलग राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
ज़ैना रहमान और नंदानी बिष्ट का चयन उत्तराखंड क्षेत्र की ओर से CISCE राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सेंट जोसेफ स्कूल, अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जाएगी।
वहीं नंदानी बेलवाल और नव्या सिंह का चयन उत्तराखंड टीम के लिए 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 23 अगस्त 2026 तक भुवनेश्वर, ओडिशा में किया जा रहा है।
चारों छात्राओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर की इन प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए ही नहीं, बल्कि ऑल सेंट्स कॉलेज और पूरे नैनीताल के लिए गर्व का विषय है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या मिसेज रिचर्ड, खेल विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!