18 August 2026

हल्द्वानी की “”रबड़ डॉल”” योगा गर्ल हर्षिका रिखाड़ी को जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने स्वतंत्रता दिवस में किया सम्मानित,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। उत्तराखंड की मशहूर नन्ही योग साधिका हर्षिका रिखाड़ी एक बार फिर सम्मानित हुई है। बता दे कि इस बार हर्षिका को उन्हीं के स्कूल जस गोविन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह सम्मान दिया है। जिसमे स्कूल प्रशासन ने हर्षिका को उनकी अभी तक योग के क्षेत्र में उपलब्धि को देखते हुए 11 हजार चेक पुरस्कार के रूप में हर्षिका को भेंट किया। खास बात यह रही कि जस गोविन पब्लिक स्कूल ने हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी एवं माता मोनिका रिखाड़ी को “”मुख्य अतिथि”” के रूप में बुलाकर यह सम्मान दिया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर नागेश चंद एवं प्रिंसिपल ऊषा रजवार वहां मौजूद रहे। बेटी को सम्मान पाकर हर्षिका के पिता भुवन रिखाड़ी ने बताया कि हर्षिका को ये सम्मान मिलना उनके लिए गर्व का क्षण था। और हर्षिका आगे भी इसी तरह अपना परफोर्मेंस कर अपने स्कूल के साथ-साथ अपने क्षेत्र, शहर एवं देश-प्रदेश का नाम इसी प्रकार ऊंचा करती रहेगी।
इससे पूर्व दिनांक 08 को दैनिक जागरण के तत्वाधान में आयोजित “”नाज है बेटियों पर”” के इवेंट में जिलाधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल योग के क्षेत्र में हर्षिका रिखाड़ी को सम्मानित कर चुके हैं।
महज 10 साल की उम्र में हर्षिका योग के क्षेत्र में अभी तक 50 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं, जिसमे 25 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। दिसंबर 2025 में हर्षिका ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर एक साथ दो पदक जीतकर उत्तराखंड के साथ साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!