नंदा देवी महोत्सव के पोस्टर का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया विमोचन, कार्यक्रम के लिए दिया आमंत्रण

नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव के लिए
विधायक सरिता आर्या एवं श्री राम सेवक सभा के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
श्री राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि संस्था की ओर से मुख्यमंत्री को सपत्नी श्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन एवं पूजा में प्रतिभाग हेतु निमंत्रण पत्र भी दिया गया। इसके साथ ही महोत्सव के कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी करवाया गया।

इसके बाद संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी को भी धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग हेतु निमंत्रित किया।
इसके साथ ही विधायक द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक , प्रभारी मंत्री नैनीताल खजान दास, कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल से मुलाकात कर श्री नंदा देवी महोत्सव का आमंत्रण दिया गया। इस वर्ष श्री नंदा देवी महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा 16 सितंबर पंचमी को इसका उद्घाटन तथा 19 सितंबर को अष्टमी पर्व तथा शीघ्र ही कदली वृक्ष का चयन भी किया जाएगा ।
इस दौरान राम सेवक सभा के सदस्य हरीश राणा एवं सभासद आनंद बिष्ट उपस्थित रहे।














