21 August 2026

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दो लोगों की 90 हजार कि की मदद,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। नैनीताल होटल एवं रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद साह, भानु प्रताप साह, डी.एस.जीना, प्रीति सेठी, हर्षलीन कौर, प्रदीप बोरा और कमल ने एसोसिएशन की तरफ से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पीड़ितों को आर्थिक मदद की। इसमें, गेठिया निवासी ब्रैस्ट कैंसर की 4th स्टेज की बीमारी से एम्स दिल्ली में इलाज करा रही प्रीति पंत को उनकी बहन हेमा जोशी की मौजूदगी में ₹40,000/= की मदद की। इसके साथ ही, एसोसिएशन ने नैनीताल के अयारपाट्टा निवासी संदीप को उनकी दो वर्षीय पुत्री शिवांगी के लिए ₹50,000/= की राशि प्रदान की। शिवांगी भी उसी गंभीर बीमारी(ल्यूकीमिया)से जूझ रही हैं और उनका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!